बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख लोग प्रभावित, 85 सामुदायिक रसोई चालू; प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन

बैठक में समीक्षा करते प्रभारी मंत्री  | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में बाढ़ की गंभीर स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. प्रभारी मंत्री ने 3.80 लाख से अधिक प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. जिले में 85 सामुदायिक रसोई और 228 राहत केंद्र सक्रिय हैं.

विज्ञापन

Begusarai Flood Relief : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की अध्यक्षता में आज बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रशासन द्वारा की गई पूर्व तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय, विधायक तेघड़ा रजनीश कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, महापौर नगर निगम पिंकी देवी, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

बाढ़ पीड़ितों तक त्वरित सहायता पहुंचाने और राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता त्वरित रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए.

View on Instagram

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

जिले के 8 अंचलों के 37 पंचायत और 3.80 लाख आबादी प्रभावित

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 8 अंचलों बेगूसराय सदर, बछवाड़ा, साहेबपुर कमाल, बलिया, तेघड़ा, मटिहानी, बरौनी एवं शाम्हो अकहा कुरहा के अंतर्गत 37 ग्राम पंचायतें तथा 2 नगर निकाय बाढ़ से प्रभावित हैं. वर्तमान में 189 गांवों एवं 325 वार्डों की कुल 3,80,980 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है.

85 सामुदायिक रसोई संचालित, फूड पैकेट व एयरड्रॉपिंग की तैयारी

प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं भोजन की व्यवस्था के लिए 85 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं. इनमें बलिया में 30, बछवाड़ा में 17, मटिहानी में 11, तेघड़ा में 9, बेगूसराय सदर में 6, साहेबपुर कमाल में 6 एवं बरौनी में 6 सामुदायिक रसोई शामिल हैं. जिले में कुल 228 सामुदायिक रसोई केंद्र तथा 80 राहत शिविर चिन्हित किए गए हैं.

Also Read : बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख आबादी प्रभावित, गंगा खतरे के निशान से 1.75 मीटर ऊपर; जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

आवश्यकता पड़ने पर ड्राई राशन एवं फूड पैकेट तैयार करने के लिए अनुमंडलवार 26 स्थलों पर टीमें गठित की गई हैं. आपात स्थिति में एयरड्रॉपिंग की आवश्यकता को देखते हुए 18 हेलीपैड स्थल भी चिन्हित किए गए हैं.

जिला प्रशासन 24×7 एक्टिव मोड में, नियंत्रण कक्ष सक्रिय

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने जिले में बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला, अनुमंडल एवं अंचल स्तर पर आपातकालीन नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय हैं.

प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव संसाधनों की तैनाती की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन