ePaper

53 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार

Updated at : 16 Apr 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
53 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने बीहट हाॅल्ट पर छापामारी करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बीहट. गुप्त सूचना के आधार पर जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने बीहट हाॅल्ट पर छापामारी करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया.तलाशी के क्रम में इनके पास से काले रंग के प्लास्टिक के पाॅलीथीन में कागज के पुड़िया में लपेटा हुआ कुल 63 पीस जिसका कुल वजन 53 ग्राम 820 मिली ग्राम हेरोइन बरामद किया गया.इसके अलावा एक मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया.गिरफ्तार युवकों की पहचान जीरोमाइल थाना क्षेत्र के पपरौर वार्ड-13 निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कुमार भानू, तेघड़ा थाना के नयानगर दुलारपुर निवासी 19 वर्षीय केशव कुमार सिंह,बरौनी थाना के तिलरथ वार्ड-17 निवासी 20 वर्षीय गोविंद कुमार, एफसीआइ थाना के बीहट वार्ड-1 निवासी 21 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है. जीरोमाइल ओपी के सअनि चित्तरंजन कुमार सिंह के आवेदन पर बरौनी थाना कांड संख्या-64/25के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जीरोमाइल सहायक थाने की पुलिस ने बीहट हाॅल्ट पर की छापामारी

घटना के संबंध में आवेदन में बताया गया है कि बीहट हाॅल्ट पर कुछ लड़कों द्वारा शराब एवं नशीले पदार्थ बेचने की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बीहट हाॅल्ट भवन के पास पहुंची तो देखा की भवन के अंडर ग्राउंड में चार लड़के एक काले रंग के प्लास्टिक में कुछ पुड़िया बनाकर रख रहे हैं.पुलिस को देखते ही चारों युवक भागने लगे जिसे पुलिस बल के जवानों द्वारा पकड़ लिया गया. इस संबंध में जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए चारों को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन