बेगूसराय: बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बरौनी होकर होगा परिचालन

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस रेडियो ASI भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने 22 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें दरभंगा-बरौनी और मुजफ्फरपुर-बेगूसराय के बीच चलेंगी।

विज्ञापन

Begusarai News: बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा 22 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPO) सरस्वती चंद्र ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

03201 दरभंगा-बरौनी परीक्षा स्पेशल

गाड़ी संख्या 03201 दरभंगा-बरौनी परीक्षा स्पेशल ट्रेन दरभंगा से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय और समस्तीपुर के रास्ते विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 19:00 बजे बरौनी पहुंचेगी.

03202 मुजफ्फरपुर-बेगूसराय परीक्षा स्पेशल

गाड़ी संख्या 03202 मुजफ्फरपुर-बेगूसराय परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 14:00 बजे खुलेगी. यह ट्रेन समस्तीपुर और बरौनी के रास्ते होकर रात 20:00 बजे बेगूसराय पहुंचेगी. रेल विभाग ने सभी परीक्षार्थियों से इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन