ePaper

पोषण पखवारा की रूपरेखा पर चर्चा, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Updated at : 17 Apr 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण पखवारा की रूपरेखा पर चर्चा, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिला पोषण समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिला पोषण समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई. पोषण पखवाड़ा 22 अप्रैल 2025 तक चलेगा. बैठक के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने पोषण पखवाड़ा की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि इस वर्ष के पोषण पखवाड़े का मुख्य लक्ष्य गंभीर रूप से कुपोषित और मध्यम रूप से कुपोषित (मैम) बच्चों की पहचान करना और उचित चिकित्सा प्रबंधन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पांच चरणों की कार्ययोजना बनाई गयी है. पहले चरण में आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सैम और मैम बच्चों की पहचान करेंगी. दूसरे चरण में पहचान किए गए बच्चों के भूख का आकलन किया जायेगा.

डीएम ने कर्मियों के साथ की जिला पोषण समन्वय समिति की बैठक

तीसरे चरण में बच्चों की चिकित्सकीय जांच की जायेगी और आवश्यकतानुसार प्रबंधन किया जायेगा. चौथे चरण में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिये उचित पोषण प्रबंधन किया जायेगा. वहीं पांचवें चरण में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सैम, मैम बच्चों का नियमित फॉलो-अप किया जायेगा ताकि उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके. डीएम ने पोषण पखवाड़ा को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये सभी संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. ताकि लक्षित बच्चों तक सभी आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके और जिले में कुपोषण की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके. बैठक में विभिन्न विभाग के पदाधिकारी और सभी सीडीपीओ, आइसीडीएस के जिला समन्वयक एवं जिला परियोजना सहायक सहित पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन