बेगूसराय: गढ़पुरा में डिजिटल चेस्ट एक्स-रे शिविर, टीबी की समय पर पहचान पर जोर

Updated:
विज्ञापन

गढ़पुरा में टीवी रोगी का एक्सरे करते स्वास्थ्यकर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के गढ़पुरा में क्षय रोग (टीबी) की पहचान के लिए एक डिजिटल चेस्ट एक्स-रे जांच शिविर का आयोजन किया गया है. 14 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत घर-घर जाकर टीबी के लक्षण खोजे जा रहे हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शीतल रामपुर में डिजिटल चेस्ट एक्स-रे जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में टीबी के संभावित लक्षण वाले लोगों का निःशुल्क डिजिटल चेस्ट एक्स-रे किया गया तथा आवश्यकतानुसार आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू की गयी.

विज्ञापन

14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामप्रीत राम ने बताया कि 14 अगस्त तक चलने वाले विशेष टीबी खोजी अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा एवं प्रखंड के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एएनएम द्वारा घर-घर एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी स्क्रीनिंग की जा रही है. स्क्रीनिंग के दौरान टीबी के लक्षण मिलने पर मरीजों की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा में निःशुल्क डिजिटल चेस्ट एक्स-रे एवं ट्रूनैट जांच करायी जाती है.

लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी, रात में अधिक पसीना आना अथवा खांसी के साथ खून आने जैसे लक्षण हों, तो बिना किसी संकोच के नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं. उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है और समय पर जांच एवं उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.

शिविर में स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

डिजिटल चेस्ट एक्स-रे जांच शिविर के दौरान वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सुजीत कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सुमन कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रफत परवीन, एएनएम इंदु कुमारी एवं स्मिता कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन