मंझौल पंचायत-2 में धीरज भारती निर्विरोध निर्वाचित हुए पैक्स अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
मंझौल पंचायत-2 में धीरज भारती निर्विरोध निर्वाचित हुए पैक्स अध्यक्ष

चेरियाबरियारपुर प्रखंड के अंतर्गत मंझौल पंचायत दो के पैक्स अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ.

विज्ञापन

मंझौल. चेरियाबरियारपुर प्रखंड के अंतर्गत मंझौल पंचायत दो के पैक्स अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ. इस अवसर पर निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मंझौल पंचायत दो के पैक्स अध्यक्ष धीरज भारती को प्रमाण पत्र देकर पैक्स अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया. इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष धीरज भारती ने कहा कि मुझे पंचायतवासियों ने जो प्यार दिया है, मैं इसका हमेशा कर्म एवं कर्तव्य को करके आदर्श पंचायतवासियों के साथ हमेशा खड़ा रहने का प्रयास करूंगा.

निर्विरोध निर्वाचन पर समर्थकों में खुशी

पूर्व सांसद रामजीवन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विपिन भारती, मुखिया विकेश कुमार, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, छात्र नेता अमित कुमार सिंह गप्पू, सरपंच केशव कुमार, मंझौल पंचायत 1 सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरुचि देवी, पूर्व मुखिया कुमार अनिल, अमृतांशु कुमार, मुखिया आरती स्मृति देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनमोल शरण, मुखिया राजेश कुमार उर्फ रामलोली सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन