मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन की तैयारियां तेज, स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय आगमन को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुट गए हैं. शहर को सजाया जा रहा है और पारंपरिक स्वागत की योजना है. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Begusarai News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री के स्वागत को भव्य बनाने के लिए शहरभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल का नेताओं ने किया निरीक्षण

शनिवार को भाजपा नेताओं ने बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई.

शहरभर में स्वागत की विशेष तैयारी

भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरे बेगूसराय शहर को बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है. इसके अलावा बैंड-बाजा, हाथी-घोड़े सहित पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा.

भाजपा की जिला टीम तैयारियों में जुटी

तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सन्नी, महामंत्री कुंदन भारती सहित जिला भाजपा की पूरी टीम कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी रही.

एनडीए कार्यकर्ताओं से भी जुटने की अपील

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर एनडीए एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन