बेगूसराय : 10 पंचायत, 1 अमीन और 2 पद खाली; छौड़ाही में जमीन मापी-सीमांकन का काम प्रभावित
फोटो.छौड़ाही प्रखंड सह अंचल कार्यालय | Prabhat Khabar Network
छौड़ाही अंचल कार्यालय में अमीन के पद खाली होने से जमीन मापी और दाखिल-खारिज जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे स्थानीय रैयत काफी परेशान हैं।
बेगूसराय के छौड़ाही अंचल कार्यालय में अमीन की कमी का सीधा असर जमीन से जुड़े राजस्व कार्यों पर पड़ रहा है. 10 पंचायतों वाले इस बड़े अंचल में वर्तमान में महज एक सरकारी अमीन के सहारे दाखिल-खारिज, भूमि मापी, सीमांकन, अतिक्रमण मापी सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्य संचालित हो रहे हैं. विभागीय स्तर पर अंचल अमीन के तीन पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें दो पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं.
एक अमीन पर पूरे अंचल का भार
एकमात्र अमीन पर पूरे अंचल का कार्यभार होने के कारण आम रैयतों को जमीन की मापी और सीमांकन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
राजस्व कार्यों की गति प्रभावित
स्थानीय लोगों का कहना है कि छौड़ाही भौगोलिक क्षेत्रफल और पंचायतों की संख्या के लिहाज से जिले के महत्वपूर्ण अंचलों में शामिल है. इसके बावजूद यहां पर्याप्त संख्या में अमीन की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से राजस्व कार्यों की गति प्रभावित हो रही है.
अन्य अंचलों से तुलना में भेदभाव
दूसरी ओर जिले के कई अन्य अंचलों में चार से पांच अमीन के माध्यम से भूमि संबंधी कार्य कराये जा रहे हैं. ऐसे में छौड़ाही में अमीन की कमी को लेकर रैयतों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए