बक्सर ने देव एकेडमी फतुहा को हराकर जीता 11वां राज्य स्तरीय बरौनी टाउन कबड्डी टूर्नामेंट

Updated:
विज्ञापन

विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : बरौनी में आयोजित 11वें राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में बक्सर ने देव एकेडमी को हराकर खिताब जीता. दीपक कुमार बने बेस्ट रेडर, जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी. आरकेसी महाविद्यालय के ग्राउंड में रविवार देर शाम दो दिवसीय 11वें राज्य स्तरीय बरौनी टाउन कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. नेशनल स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में बक्सर की टीम ने देव एकेडमी फतुहा को 50-32 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का विधिवत उद्घाटन विशिष्ट अतिथि फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी, मुख्य अतिथि बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, बेगूसराय जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार, अध्यक्ष फुल कुमार चौधरी, बाबू साहब मिश्र, कांग्रेस नेता संजय सिंह एवं सुबोध सिंह ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने फाइनल में पहुंची बक्सर और देव एकेडमी फतुहा की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई.

सेमीफाइनल में बक्सर और देव एकेडमी ने मारी बाजी

टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार टीमों बक्सर, समस्तीपुर, सहरसा और देव एकेडमी फतुहा के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए. पहले सेमीफाइनल में देव एकेडमी फतुहा और सहरसा की टीम आमने-सामने हुई. इसमें देव एकेडमी ने सहरसा को 30-26 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बक्सर और समस्तीपुर की टीमें भिड़ीं. बक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर को 64-38 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया.

बक्सर ने फाइनल में दिखाया दम, 18 अंकों से जीता मुकाबला

फाइनल मुकाबला बक्सर और देव एकेडमी फतुहा के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. अंत में बक्सर ने 50-32 से देव एकेडमी फतुहा को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया.

Also Read : नवादा: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हजारों शिवभक्तों ने बाबा भोले पर चढ़ाया जल

विजेता टीम को 10 हजार रुपये और ट्रॉफी

आयोजन समिति के अध्यक्ष फुल कुमार चौधरी ने विजेता बक्सर टीम को 10 हजार रुपये नगद एवं विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. वहीं, उपविजेता देव एकेडमी फतुहा की टीम को आठ हजार रुपये नगद एवं उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई.

आयोजन समिति की ओर से फाइनल मैच में मौजूद सभी मुख्य अतिथियों एवं टूर्नामेंट को सफल बनाने में योगदान देने वाले लोगों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

खिलाड़ियों के रहने और भोजन की भी रही व्यवस्था

टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की गई थी. आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई थी.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत

दीपक बने बेस्ट रेडर, प्रयाग को मिला बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार

टूर्नामेंट में बेस्ट रेडर का पुरस्कार बक्सर टीम के खिलाड़ी दीपक कुमार को दिया गया. वहीं, बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड देव एकेडमी फतुहा के खिलाड़ी प्रयाग कुमार को मिला. दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने सराहना की.

खेल अनुशासन और स्वास्थ्य के लिए जरूरी : थानाध्यक्ष

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने कहा कि खेल हमें अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाता है. खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और मस्तिष्क भी तेज होता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

रेफरी और आयोजन टीम की रही अहम भूमिका

टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में रेफरी पवन कुमार, अविनाश कुमार सिंह, नंदन कुमार मिश्रा, निशांत कुमार, सचिन कुमार, उत्तम कुमार, राजा कुमार एवं अमोल कुमार मिश्रा ने सहयोग किया. आयोजन समिति और रेफरी टीम की सक्रियता से दो दिवसीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन