आपसी रंजिश में दो की गोली मारकर हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय के गोखले नगर विष्णुपुर दियारे में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी.
विज्ञापन
बेगूसराय : बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर विष्णुपुर दियारे में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वहीं, इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज बेगूसराय के निजी क्लिनीक में कराया जा रहा है. मृत व्यक्ति की पहचान लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव निवासी प्रभुनंदन महतो एवं गोखले नगर विष्णुपुर निवासी सच्चिदानंद मिश्र उर्फ मेघु कुंवर के रूप में की गयी है. वहीं, घायल की पहचान सच्चिदानंद कुंवर के पुत्र पिंकेश कुमार के रूप में की गयी है़
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन