बेगूसराय: तेघड़ा विधायक ने उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुर का किया निरीक्षण, परिसर में किया पौधारोपण

Author Bipin kumar raj|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण करते तेघड़ा विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने बरौनी प्रखंड के अमरपुर स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति का नए सिरे से गठन भी किया गया.

विज्ञापन

Begusarai News: बरौनी प्रखंड के अमरपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार द्वारा विद्यालय का सघन निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया. निरीक्षण के बाद विधायक ने स्कूल में व्याप्त विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की कमी को जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति का नए सिरे से हुआ गठन

इस अवसर पर विद्यालय के सुचारू संचालन और विकास को गति देने के लिए प्रबंधकारिणी समिति का नए सिरे से पुनर्गठन किया गया. नवगठित समिति में तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार को सर्वसमतु से अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके साथ ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी रश्मि को सचिव तथा वरीय शिक्षक राधेश्याम कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया. इनके अतिरिक्त समिति में बरौनी बीडीओ, बीईओ (BEO), भाजपा नेता राहुल राज को शिक्षा प्रेमी के रूप में तथा अनुसूचित जाति वर्ग से सुष्मिता कुमारी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.

विधायक निधि से बनेगा भव्य सभा कक्ष, विकास को मिलेगी गति

बैठक के दौरान नवनियुक्त प्रबंधन समिति ने सर्वसम्मति से विद्यालय परिसर में विधायक निधि कोष से एक नए आधुनिक सभा कक्ष (कॉन्फ्रेंस हॉल) के निर्माण की योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी. इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के नियमित, पारदर्शी और बेहतरीन संचालन के लिए समय-समय पर निरीक्षण होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में प्रबंध कार्यकारिणी समिति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे क्षेत्र के शैक्षणिक एवं भौगोलिक विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे. इस अवसर पर प्रभात राय, रूपेश कुमार, राकेश कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन