बेगूसराय में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 270 लीटर विदेशी शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Author Vikash Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,270 लीटर विदेशी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार,दो कार, नकदी व मोबाइल जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सिंघौल थाना क्षेत्र में पांच शराब तस्करों को 270 लीटर विदेशी शराब, ₹1.89 लाख नकद और दो चारपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Begusarai News : जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंघौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तकनीकी सर्विलांस के आधार पर सिंघौल थाना पुलिस, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 270 लीटर विदेशी शराब, दो चारपहिया वाहन, 1.89 लाख रुपये नकद और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

बगवाड़ा गांव के पास बगीचे में हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव स्थित एक बगीचे के पास छापेमारी की गई. इस दौरान शराब तस्करी में शामिल पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपित शराब की खेप को वाहनों के माध्यम से खपाने की तैयारी में थे.

गिरफ्तार आरोपितों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहेबपुर कमाल निवासी दीपक कुमार, खगड़िया जिले के औरा निवासी अंकित कुमार, अड़िया निवासी सुमित कुमार, गोगरी जमालपुर निवासी ब्रजेश यादव और नवगछिया के धोबिनिया निवासी मिलन कुमार के रूप में हुई है.

दो कारों से बरामद हुई 270 लीटर विदेशी शराब

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बीआर-09एम-8416 और बीआर-01पीबी-9808 नंबर की दो कारों की जांच की. दोनों वाहनों से कुल 270 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इसके अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से 1,89,900 रुपये नकद और सात मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में सिंघौल थाना में कांड संख्या 178/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन