बेगूसराय : तेघड़ा में 72 घंटे बाद अज्ञात युवती का अंतिम संस्कार, 3 दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के तेघड़ा में 72 घंटे तक रखे जाने के बाद पुलिस ने एक अज्ञात युवती के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है. 24 वर्षीय मृतका की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. बाढ़ के पानी के साथ बहकर आने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Begusarai News : अज्ञात युवती के शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के उपरांत तेघड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंतिम संस्कार संपन्न करा दिया है. गत 15 सितंबर मंगलवार की सुबह पिढ़ौली पंचायत के डिहबार बाबाथान घाट के पास से करीब 24 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था.

विज्ञापन

मृतका की पहचान नहीं हो पाने के कारण प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया था. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक बेगूसराय सदर अस्पताल के शव गृह (मर्चुरी) में सुरक्षित रखा गया था.

गुरुवार को निर्धारित 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद तेघड़ा थाना की पुलिस ने शव को शव गृह से पुनः अपने कब्जे में लिया और तेघड़ा के मधुरापुर स्थित बोल्डर गंगा घाट पर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की.

सभी थानों और आसपास के जिलों में की गई है संपर्क की कोशिश

तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर की सुबह पिढ़ौली पंचायत वार्ड संख्या 1 स्थित डिहबार बाबाथान घाट के पास मिले अज्ञात युवती के शव की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन अब तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है. अज्ञात युवती की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी थानों के साथ-साथ आसपास के अन्य जिलों के थानों में भी पत्राचार और संपर्क साधा गया है.

गौरतलब है कि 15 सितंबर मंगलवार की सुबह तेघड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब स्थानीय लोगों ने पिढ़ौली पंचायत के डिहबार बाबाथान घाट के पास करीब 24 वर्षीय युवती का शव देखा था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत तेघड़ा थाना की पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया.

बाढ़ के पानी में बहकर आने की जताई जा रही आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए थे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी भीड़ में मौजूद कोई भी व्यक्ति युवती की पहचान नहीं कर सका.

प्राथमिक अनुमान के मुताबिक शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिसे देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि शायद यह शव बाढ़ के पानी में बहकर उक्त स्थल तक पहुंच गया हो. मृतका ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी तथा उसकी कमर में एक स्टॉल बंधा हुआ था. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन