बेगूसराय: सिमरिया घाट बिंदटोली से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ किशोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के साथ गिरफ्तार किशोर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय जिले में पुलिस ने सिमरिया घाट बिंदटोली से एक 17 वर्षीय किशोर को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार किशोर का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से भी आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया घाट बिंदटोली से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किशोर को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार (निरुद्ध) किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

17 वर्षीय गोलू निषाद के पास से मिला कट्टा और कारतूस

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चकिया थाना पुलिस ने सिमरिया घाट बिंदटोली निवासी सियाराम महतो के 17 वर्षीय पुत्र गोलू निषाद को एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ा.

पहले से दर्ज हैं आर्म्स एक्ट के मामले

चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि निरुद्ध किशोर का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध चकिया थाना में पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 27/25 और कांड संख्या 03/26 दर्ज हैं.

पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि निरुद्ध किए गए किशोर से आवश्यक पूछताछ की जा रही है. कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए आगे की अग्रिम कार्रवाई (बाल सुधार गृह भेजने संबंधी) की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन