ePaper

गाली-गलौज का विरोध करने पर की मारपीट, तीन जख्मी

Updated at : 20 Apr 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
गाली-गलौज का विरोध करने पर की मारपीट, तीन जख्मी

बड़े भाई को गाली दे रहे लोगों को रोकने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. बड़े भाई को गाली दे रहे लोगों को रोकने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सभी जख्मी लोगों को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर सभी जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. इस घटना में खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड आठ निवासी स्वर्गीय रामेश्वर महतो के 60 वर्षीय पुत्र राम विनय महतो एवं इनकी 48 वर्षीया पत्नी रेणु देवी तथा पुत्रवधू कुमारी कंचन माला जख्मी हो गयी. जख्मी राम विनय महतो ने स्थानीय पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि बड़े भाई के साथ गाली गलौज कर रहे खोदावंदपुर गांव के मनोज कुमार व उनके पत्नी नीलम देवी, पुत्री वर्षा कुमारी, बिट्टू कुमारी, चंदा कुमारी को गाली गलौज देने से मना किया तो इन सभी आरोपियों ने लाठी डंडे से उसके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया तथा हाथ भी तोड़ दिया.

घायलों का अस्पताल में किया गया इलाज

जख्मी अधेड़ ने बताया कि जब उसको बचाने के लिए पत्नी रेणु देवी एवं पुत्रवधू कंचन माला आयी तो ये लोगों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला नीलम देवी को हिरासत में लेकर उससे थाने में पूछताछ कर रही है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जख्मी के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गयी है.जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन