देर रात बरौनी जंक्शन पहुंचे DRM अमित सरन, बेगूसराय स्टेशन से वाशिंग पिट तक किया औचक निरीक्षण
सामुदायिक भवन का उद्घाटन करते डीआरएम
बरौनी जंक्शन पर DRM अमित सरन ने देर रात औचक निरीक्षण किया. बेगूसराय स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही गढ़हरा में रेलकर्मियों के लिए नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने रेल परिचालन की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरक्षा को बताया.
Barauni DRM Inspection : पूर्व-मध्य रेल सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन गुरुवार की देर रात नौ बजकर पच्चीस मिनट पर बरौनी जंक्शन पहुंचे और देर रात बेगूसराय स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान डीआरएम ने सोनपुर-बरौनी रेलखंड का व्यापक निरीक्षण कर संरक्षा, सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया.
स्टेशन व समपार निरीक्षण
10 सितंबर की मध्य रात्रि में उन्होंने समपार संख्या 53/ ए/टी तथा बेगूसराय स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान समपार की कार्यप्रणाली, रेल संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था, स्टेशन संचालन, यात्री सुविधाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा किए.
मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन, सतर्कता तथा संरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिया और रात्रि विश्राम बरौनी रेलवे गेस्ट हाउस में किया.
सामुदायिक भवन का उद्घाटन
शुक्रवार की सुबह डीआरएम अमित सरन ने बरौनी वाशिंग पिट का निरीक्षण कर कोच अनुरक्षण, साफ-सफाई एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गढ़हरा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. जो रेलकर्मियों की सुविधा के लिए बनाया गया है.
आईओसीएल अधिकारियों से वार्ता
इसके उपरांत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बरौनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल परिचालन एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा किए.

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने कहा कि सुरक्षित, संरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन सोनपुर मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा इसके लिए प्रत्येक स्तर पर निरंतर निगरानी, सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
रेल पुलिस मुस्तैद
डीआरएम के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को देर रात से शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे तक बरौनी रेल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं स्थानीय रेल पदाधिकारी मुस्तैद देखे गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए