बेगूसराय : बलिया में ई-रिक्शा चालकों से कथित अवैध वसूली का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों को आवेदन देने जाते रिक्शा चालक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलिया के स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा, टोटो और ऑटो चालकों से हर दिन 50 से 100 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है. राशि न देने पर चालकों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. पीड़ित चालकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Begusarai News : ई-रिक्शा, टोटो एवं ऑटो चालकों से बलिया के एन एच 31 स्थित स्टेशन रोड में कथित रूप से 50 से 100 रुपये तक की अवैध वसूली किये जाने एवं राशि नहीं देने पर मारपीट व अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. इसको लेकर गुरूवार को दर्जनों इ-रिक्शा चालकों ने बलिया थाना अध्यक्ष, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

अवैध वसूली का आरोप

चालकों ने अनुमंडल पदाधिकारी अजय यादव को बताया कि सवारी लेकर जाने वाले टोटो, ऑटो एवं इ-रिक्शा चालकों से प्रत्येक दिन कथित तौर पर 50 से 100 रुपये की मांग की जाती है. राशि नहीं देने पर सवारी को वाहन से उतार दिया जाता है तथा चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है.

मारपीट व अभद्र व्यवहार

एक चालक ने बताया कि हाल में कथित अवैध वसूली का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. वहीं महिला सवारी के साथ भी गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया गया. चालकों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी लिखित शिकायत की गयी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वसूली करने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

बोर्ड बैठक में मुद्दा

सशक्त स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने कहा कि नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था. साथ ही प्रशासन को पत्र भी भेजा गया था.

धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि यदि कथित अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा और जिला से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारियों से शिकायत की जायेगी. उन्होंने एसडीओ अजय यादव की पहल पर कार्रवाई की उम्मीद जतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन