बेगूसराय डीएम रिची पांडे का अधिकारियों को सख्त निर्देश, निर्धारित समय में योजनाएं पूरा करें, आपसी तालमेल बनाकर काम करें

Updated:
विज्ञापन

डीएम रिची पांडे योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय डीएम रिची पांडे ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने और गुणवत्ता पर ध्यान देने का सख्त निर्देश दिया.

विज्ञापन

Begusarai DM Richie Pandey : मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला पदाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सात निश्चय के तहत चल रही योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यान्वयन की गति, निर्धारित लक्ष्यों और अब तक हासिल उपलब्धियों की योजनावार समीक्षा की गई.

विज्ञापन

बेगूसराय जिले की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो योजनाएं : Begusarai DM

डीएम ने अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इसका लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचे.

1 बैठक में डीएम रिची पांडे योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए  2 कारगिल विजय भवन में आयोजित बैठक में शामिल संबंधित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
कारगिल विजय भवन में आयोजित बैठक में शामिल संबंधित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम रिची पांडे ने स्पष्ट कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. जिन योजनाओं का कार्य किसी कारण से लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए.

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने और प्रगति में आने वाली बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं की सिर्फ कागजी प्रगति पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसका लाभ धरातल पर दिखाई देना चाहिए. इसके लिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य आगे बढ़ रहा है.

DM Richie Pandey बोले-आपसी तालमेल कर काम करें सभी अधिकारी

जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है. विभागीय समन्वय के अभाव में कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए.

डीएम ने योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराए जाएं और कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ लंबे समय तक आम लोगों को मिल सके.

समय-समय पर योजनाओं की रिपोर्ट देने का निर्देश

बैठक में डीएम ने उन योजनाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, जिनकी प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रगति में सुधार लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारना और पात्र लोगों को इसका लाभ उपलब्ध कराना है. अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय-समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया. बैठक में डीडीसी समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन