बेगूसराय: बलिया प्रखंड परिसर से हटीं अवैध दुकानें, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई

Author Krishna|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते पुलिस प्रशासन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के बलिया प्रखंड परिसर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया. आरटीपीएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को खाली कराया गया.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण का अड्डा बने बलिया प्रखंड परिसर में गुरुवार को स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. नगर परिषद, प्रखंड प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने परिसर में लगी अवैध लकड़ी की गुमटियों व दुकानों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान मौके पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा.

विज्ञापन

आरटीपीएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर हुई कार्रवाई

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) संतोष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सहयोग RTPS पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है. छोटी बलिया निवासी अविनाश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों द्वारा प्रखंड परिसर में अवैध दुकानें लगाकर जाति, आय, आवासीय और दाखिल-खारिज जैसे प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर आम लोगों से अवैध वसूली की जा रही है.

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था अतिक्रमण

शिकायत की जांच के बाद प्रखंड व अंचल प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर खुद से दुकानें हटाने का निर्देश दिया था. तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद जब दुकानें नहीं हटाई गईं, तब प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए.

सरकारी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं: बीडीओ

बीडीओ संतोष कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी परिसरों या भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने और सरकारी संपत्ति को अतिक्रमित न करने की अपील की है. इस प्रशासनिक कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप व्याप्त है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन