नैपुर के माता काली धाम मंदिर में अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

अष्टयाम महायज्ञ में सीता राम सीता राम करते भक्तजन

Begusarai News : बेगूसराय के नैपुर स्थित माता काली धाम में अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार और सीता राम की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन

Begusarai News : मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-8 स्थित नैपुर गांव के माता काली धाम मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से शुक्रवार को अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार और सीताराम धुन के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.

वैदिक विधि-विधान से हुआ महायज्ञ का शुभारंभ

प्रख्यात वैदिकाचार्य पंडित मनीष कुमार झा ने हवन और ध्वजारोहण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अष्टयाम महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ कराया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 'सीताराम-सीताराम' की धुन का संकीर्तन किया, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बन गया.

सुख-शांति और अपराधमुक्त समाज की कामना

ग्रामीणों ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र में अमन-चैन, अपराधमुक्त समाज, लोगों में धार्मिक आस्था का विकास तथा प्रकृति की अनुकूलता की कामना के साथ किया गया है. उनका कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं.

मां काली की महिमा पर जताई आस्था

सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी नित्यानंद सिंह, बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह 'कुंदन', रामसेवक सिंह विजय, सीएपी जवान अवधेश सिंह, दिलीप सिंह, मंटून सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि मां काली की महिमा अपरंपार है. सच्चे मन से मां के दरबार में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं. उन्होंने कहा कि अष्टयाम महायज्ञ के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गया है.

हर वर्ष होता है महायज्ञ का आयोजन

ग्रामीणों ने बताया कि माता काली धाम मंदिर में प्रत्येक वर्ष अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया जाता है. इस आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं. इस परंपरा से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती मिलती है.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


विज्ञापन
पंकज झा

लेखक के बारे में

By पंकज झा

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन