आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का आरोपी खगड़िया से गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश
पुलिस गिरफ्त में आर्म्स एक्ट का आरोपी | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : डंडारी पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के आरोपी सौरव पासवान को खगड़िया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानें पूरी खबर.
Begusarai News : डंडारी पुलिस ने अंतर जिला कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को खगड़िया जिले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज हो गयी है.
आपके शहर में
टीम गठित कर खगड़िया में चलाया गया छापामारी अभियान
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि डंडारी थाना कांड संख्या 32/26 के तहत आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित कई अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. मामले के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने खगड़िया जिले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.
गंगौर थाना क्षेत्र के भदास गांव का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदास गांव निवासी श्रवण पासवान के पुत्र सौरव पासवान के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी. पुलिस ने अंतर जिला कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया बेगूसराय जेल
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Also Read : नवादा: वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग, कांग्रेस सेवादल ने किया धरना-प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए