मंझौल पंचायत-02 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 154 पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

Author Iftekhar alam|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
मंझौल पंचायत-02 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 154 पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

चेरियाबरियारपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 154 पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। सीडीपीओ अंजना कुमारी ने बच्चों को खीर खिलाकर पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

Begusarai News : चेरियाबरियारपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान कराने के उद्देश्य से अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. जिसमें छह महीने पूरा करने वाले बच्चों के साथ पांच, सात, आठ, नौ, महीने वाले धात्री माताओं को अभ्यास और देखने समझने हेतु आमंत्रित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पोषक क्षेत्र के शिशुओं को खीर खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस दौरान धातृ माताओं को भी पूरक पोषाहार एवं सा़फ-सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण की विस्तृत जानकारी दी गयी. उक्त क्रम में मंझौल पंचायत 02 के वार्ड नंबर 06 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 154 पर उत्सवी माहौल के बीच सीडीपीओ अंजना कुमारी स्वयं कार्यक्रम की अगुआई करते दिखी. इस दौरान उन्होंने नवजात बच्चे को खीर खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. तथा कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया. चर्चा के क्रम में सीडीपीओ ने गर्भ के समय के खान-पान और परहेज के बारे में जानकारी दी. तथा सेविका को लाभार्थी के घर जाकर हाल में छह माह पूरे किये बच्चे का अन्नप्राशन कराए जाने पर बल दिया. मौके पर अध्यक्ष जुबी कुमारी, आशा कार्यकर्ता रूबी शर्मा, अधिवक्ता दिलीप शर्मा, ग्रामीण सोनू कुमार, लाभार्थी चांदनी देवी, रंजू देवी, प्रियंका देवी, प्रमीला देवी, खुशबू कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Iftekhar Alam

लेखक के बारे में

By Iftekhar Alam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन