ePaper

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई माैत

Updated at : 29 Jan 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई माैत

बुधवार की देर शाम जीरोमाइल एनएच-31 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी.

विज्ञापन

बीहट. बुधवार की देर शाम जीरोमाइल एनएच-31 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इसके कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जीरोमाइल सहायक थाने के एसआइ रंधीर कुमार ने पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बरौनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के पश्चात डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान नगर परिषद बीहट के जागीर टोला वार्ड-29 निवासी स्व गंगाधर पाठक के करीब 55 वर्षीय पुत्र अनिल पाठक के रूप में की गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी बदहवास की स्थिति में अस्पताल पहुंचे. जीरोमाइल सहायक थाना द्वारा शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनिल पाठक खातोपुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट में रहते थे. रोज की तरह गुरुवार को भी बाइक बीआर09एएस/5812 से अपने घर बीहट लौट रहे थे. इसी क्रम में जीरोमाइल से सिमरिया की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जीरोमाइल एनएच-31 के समीप जबर्दस्त ठोकर मार दी. इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गये और उनकी बाइक ट्रक में फंसी रह गयी. वहीं जानकारी के अनुसार मृतक को दो बेटा और एक बेटी है. बड़ा बेटा शुभम पूना में रहकर दैनिक मजदूरी करता है और दूसरा बेटा विकास इ-रिक्शा चलाकर जीवन यापन में अपने पिता का हाथ बंटाता था. वहीं एक छोटी और अविवाहित बेटी है.

बाइक को दो किलोमीटर तक घसीटता चला गया ट्रक

जीरोमाइल के समीप इस भयावह सड़क हादसे में ट्रक के नीचे फंसी बाइक करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा.ट्रक चालक ने पकड़े जाने के डर से गाड़ी रोकने की बजाय गति बढ़ा दी और ट्रक में फंसी बाइक को घसीटते हुए जीरोमाइल से बीहट चांदनी चौक तक पहुंचा दिया. माजरा देखकर जब स्थानीय लोग उसके पीछे दौड़े तब ट्रक चालक ने ब्रेक मारी, तो बाइक अलग हुआ, उसके बावजूद भी ट्रक नहीं रुका. वहीं इसकी जानकारी मिलते ही एफसीआइ थाना अध्यक्ष विनीत कुमार ने भाग रहे उक्त ट्रक को खदेड़कर स्थानीय लोगों के सहयोग से एफसीआइ थाना के समीप पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि ट्रक सहित नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्गु वार्ड-01 निवासी स्व मणि प्रसाद यादव के 30 वर्षीय पुत्र व ट्रक चालक कौशल कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. वहीं इस मामले को लेकर मृतक के पुत्र विकास कुमार द्वारा जीरोमाइल सहायक थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

स्थानीय लोगों में सड़क पर सुरक्षा को लेकर आक्रोश

स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना लापरवाही और हिट-एंड-रन के मामलों की गंभीरता को दर्शाती है. एटक नेता प्रह्लाद सिंह, छात्र नेता रामकृष्ण सहित अन्य लोगों ने कहा सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए आवाज उठाने की जरूरत है. कब कौन तेज रफ्तार का निवाला बन जायेगा, पता नहीं. जबसे फोरलेन बनी है गड़ियों की रफ्तार भी बढ़ी है, लगातार सड़क हादसा हो जा रहा है. जिला प्रशासन को सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन