जीविका के माध्यम से महिलाओं के लिए आर्थिक समृद्धि का खुला मार्ग : बीपीएम

Updated:
विज्ञापन
जीविका के माध्यम से महिलाओं के लिए आर्थिक समृद्धि का खुला मार्ग : बीपीएम

पहसारा पश्चिमी पंचायत में निधि ग्राम संगठन, धरती ग्राम संगठन के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी. पहसारा पश्चिमी पंचायत में निधि ग्राम संगठन, धरती ग्राम संगठन के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये गये कार्यों के संबंध में जानकारी दी गयी. बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं में आर्थिक समृद्धि आयी है. हर क्षेत्र में महिला स्वावलंबी हुई है तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रही है. तभी तो महिला संवाद में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी हो रही है. महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की पहल का सार्थक प्रभाव समाज में दिख रहा है.

पहसारा पश्चिमी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महिलाएं जीविका संगठन से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर परिवार को आगे बढ़ा रही है. महिला संवाद के माध्यम से समाज की हर महिला तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचे. इसमें महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना,बालिका साइकिल योजना, बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी एलइडी द्वारा क्षउपस्थित महिलाओं को दी गयी. जीविका से जुड़कर जीवन में आये परिवर्तन को महिलाओं ने साझा किया. मौके पर सीसी दुलारचंद्र राम, रंजू कुमारी, प्रखंड मेंटर ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी के अलावा बरखा, रीना, रेणु, कुंदन कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार,कविता कुमारी ,छोटी कुमारी ने कंचन कुमारी सीमा मीरा देवी,गीता देवी,पूजा देवी,विदुत्मा देवी, जुली देवी, तुलसी देवी, रुबी, सरस्वती, छोटी सहित काफी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन