बेगूसराय में एआइएसएफ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर इस्तीफे की मांग

Author Vikash Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय में AISF ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। छात्रों पर लाठीचार्ज और सोनम वांगचुक की हिरासत का किया विरोध।

विज्ञापन

Begusarai News : छात्र संगठन एआइएसएफ ने बेगूसराय के एसबीएसएस कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर उनके इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान संगठन ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और संसद मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया. प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, लोकतंत्र पर हमला बंद करो जैसे नारे लगाए. देखते ही देखते प्रदर्शन सभा में बदल गया, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज सचिव रवीना कुमारी ने की. एआइएसएफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार और जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार छात्र आंदोलनों को दबाने के लिए दमनात्मक रवैया अपना रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के साथ पुलिस की कार्रवाई और संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है. नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि देश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार और एनटीए इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है. उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की. सभा को संबोधित करते हुए नगर मंत्री बिपिन कुमार ने कहा कि यदि छात्र-युवा एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठायेंगे, तो भविष्य में शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर और अधिक खतरा बढ़ सकता है. प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस मौके पर जीवन कुशवाहा, दीपक कुमार, निकेत कुमार, गोपी कुमार, सन्नी कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन