सीएम सम्राट आज बेगूसराय समेत कई इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे, बिहार में कई नदियां लाल निशान के पार, बाढ़ से बिगड़े हालात
बाढ़ प्रभावित इलाकों के एरियल सर्वे की तस्वीर
Samrat Chaudhary Aerial Survey : नेपाल त्रासदी के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बेगूसराय सहित कई बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. वह प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.
Samrat Chaudhary Aerial Survey: नेपाल में आई बाढ़ और लगातार बढ़ते नदियों के जलस्तर के बाद बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बिगड़ते हालात के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री आज बिहार के कई बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे.
आपके शहर में
सीएम सम्राट चौधरी आज बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इस दौरान वह प्रभावित इलाकों में पानी की स्थिति, लोगों की परेशानी और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेंगे. इसके अलावा मुंगेर, सुल्तानगंज और नाथनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी वह हवाई सर्वेक्षण करेंगे. सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें बाढ़ की मौजूदा स्थिति और प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की जाएगी.
बेगूसराय में अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बेगूसराय में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे. यह बैठक आईओसीएल गेस्ट हाउस में किया जायेगा. बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति, राहत सामग्री की उपलब्धता, बचाव कार्य और प्रभावित लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाने को लेकर चर्चा होगी.
पुनपुन में गंगा के उफान का असर, बकरचक की सड़क नदी में समाई; आवागमन पर संकट
मुख्यमंत्री अधिकारियों से प्रभावित इलाकों की जमीनी स्थिति की जानकारी भी लेंगे. साथ ही जरूरत के मुताबिक राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए जा सकते हैं. प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों तक समय पर जरूरी मदद पहुंचाना और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
एरियल सर्वे कर सीएम ने दिए थे त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को भी हवाई सर्वेक्षण किया था. उन्होंने एरियल सर्वे से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा था कि बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की.
पटना में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, सो रहा था पूरा परिवार, आसपास के लोगों ने बचाई जान
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को हरसंभव सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए. किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं हो और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया था.
आपदा प्रबंधन विभाग के साथ भी होगी समीक्षा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर सकते हैं. इस दौरान बाढ़ की स्थिति, राहत शिविरों की व्यवस्था, बचाव कार्य और प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी.
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार की कई नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका असर खासकर उत्तर बिहार के कई इलाकों में दिखाई दे रहा है. कई जगहों पर निचले इलाकों में पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हैं.
बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट
बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार के आठ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. इनमें बेगूसराय, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, लखीसराय और जहानाबाद शामिल हैं. गंगा, गंडक और सोन समेत कई नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. कुछ स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.
ऐसे हालात में प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण और अधिकारियों के साथ होने वाली समीक्षा बैठक को भी इसी दिशा में अहम माना जा रहा है. सरकार का फोकस फिलहाल बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत और बचाव की सुविधा पहुंचाने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी मजबूत रखने पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए