एनएच 28 पर लावारिस हालत में 2994 लीटर अंग्रेजी शराब लोड डाक पार्सल वाहन जप्त, चालक फरार

अंग्रेजी शराब लोड जप्त डाक पार्सल वाहन | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय के एनएच 28 पर पुलिस ने लावारिस डाक पार्सल वाहन से 2994 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरौनी. फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर रात एनएच 28 मालती एक निजी अस्पताल के पास मुख्य सड़क के बगल में कार्रवाई के दौरान खड़ी डाक पार्सल वाहन सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक पटना मध निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली की बंगाल नंबर डब्लू बी 25 ई 5161 डाक पार्सल वाहन के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बेगूसराय से तेघड़ा रूट में जाएगी. गुप्त सूचना के आधार पर पटना उत्पाद विभाग की टीम गाड़ी का पीछा करते हुए फुलवड़िया थानाक्षेत्र एनएच 28 पहुंची जहां उक्त नंबर का पार्सल वाहन खड़ा देखकर फुलवड़िया थाना को सूचित किया और गाड़ी को कब्जा में लेकर वाहन एवं जप्त भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब अग्रिम कार्रवाई के लिए फुलवड़िया थाना पुलिस पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया. हलांकि इस कार्रवाई के दौरान डाक पार्सल वाहन चालक पुलिस गतिविधि देखकर भागने में सफल रहा. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष फुलवड़िया विजय सहनी ने बताया कि देर रात सूचना मिलने उपरांत कार्रवाई स्थल पुलिस पदाधिकारी शोभा कुमारी, कुमार अजीत, गौतम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये और लावारिस हालत में खड़ी डाक पार्सल वाहन एवं उसमें रखा 2994 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर थाना लाया गया. उन्होंने बताया कि जप्त वाहन के नंबर से मालिक और चालक का नाम ठिकाने का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










