शादी समारोह से भोज खाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गयी जान

Updated at : 21 Apr 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
शादी समारोह से भोज खाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गयी जान

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु में रविवर की देर रात एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

बेगूसराय. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु में रविवर की देर रात एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गयी. इस संबंध में परिजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी 32 वर्षीय सरोज लाल अपने बहन के यहां आया हुआ था. वह बराबर अपनी बहन के यहां आता रहता था. इसी दौरान वह देर रात लगन का भोज खाने के लिए गया हुआ था. भोज खाकर लौट के दौरान एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त भी था. मृतक के बच्चे भी हैं. मृतक के परिवारवालों को घटना की सूचना दे दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. हत्याकांड के आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल बलिया. स्थानीय पुलिस के द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत तुलसीटोल गांव से हत्या कांड के आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि कांड संख्या 127/25 हत्याकांड के आरोपी तुलसीटोल वार्ड पांच निवासी रामविलास यादव के पुत्र दीपक यादव एवं उनकी पत्नी अर्चना देवी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि बारिश की पानी जमने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये थे. जिसमें किशोर यादव की मौत इलाज के दौरान रविवार की सुबह पटना के डीएमसीएच में हो गया था. जिस घटना में गिरफ्तार व्यक्ति को नामजद आरोपित बनाया गया था. जिसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन