एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय में लगाए गए 85 पौधे

Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण करते छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बखरी के मध्य विद्यालय घाघड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 85 फलदार और छायादार पौधे लगाए।

विज्ञापन

Begusarai News : बखरी (नगर) स्थित मध्य विद्यालय घाघड़ा में शनिवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल शिक्षक सहदेव कुमार ने किया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

विद्यालय परिसर और घरों के आसपास लगाए गए पौधे

प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर क्रांति ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार अभियान के तहत कुल 85 फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाए गए. विद्यालय परिसर के साथ-साथ बच्चों को अपने घरों के आसपास भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन