तस्वीर-श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाकपा नेता तस्वीर-9बरौनी. तेघड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख 94 वर्षीय कॉमरेड अर्जुन सिंह की मौत लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया. कॉ अर्जुन सिंह की बेदाग व ईमानदार छवि के कारण भाकपा के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी और विरोधी दलों के लोग भी उनका काफी सम्मान करते थे. कॉमरेड अर्जुन सिंह के निधन पर पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा के जिला मंत्री गणेश सिंह, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, एसएन आजाद, अशोक सिंह, भाकपा के अंचल मंत्री प्रदीप राय, पूर्व उपप्रमुख राम नरेश सिंह, नगर पार्षद भूषण सिंह, पूर्व मुखिया भोला सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलूम सिंह, छोटन महतो सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. भाकपा ने अर्जुन सिंह के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ा कर सम्मानित किया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. बरौनी फ्लैग को खेल गांव के रूप में विकसित करने में उनकी भूमिका काफी अहम और महत्वपूर्ण रही है. क्षेत्र में वे अर्जुन दा के नाम से मशहूर थे.
लेटेस्ट वीडियो
भाकपा नेता व तेघड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख का निधन
तस्वीर-श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाकपा नेता तस्वीर-9बरौनी. तेघड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख 94 वर्षीय कॉमरेड अर्जुन सिंह की मौत लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया. कॉ अर्जुन सिंह की बेदाग व ईमानदार छवि के कारण भाकपा के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी और विरोधी दलों के लोग भी उनका काफी सम्मान […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
