ePaper

बेगूसराय को हरा कर पश्चिमी चंपारण की टीम बनी चैंपियन

Updated at : 22 Jan 2020 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय को हरा कर पश्चिमी चंपारण की टीम बनी चैंपियन

तेघड़ा : भक्तियोग पुस्तकालय बरौनी के यमुना भगत स्टेडियम में बरौनी ग्रामीण क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय 17वां यमुना भगत मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन मंगलवार को पश्चिमी चंपारण एवं मेजबान बेगूसराय के बीच खेला गया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी डॉ निशांत कुमार, तेघड़ा डीएसपी आशीष आनंद, […]

विज्ञापन

तेघड़ा : भक्तियोग पुस्तकालय बरौनी के यमुना भगत स्टेडियम में बरौनी ग्रामीण क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय 17वां यमुना भगत मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन मंगलवार को पश्चिमी चंपारण एवं मेजबान बेगूसराय के बीच खेला गया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी डॉ निशांत कुमार, तेघड़ा डीएसपी आशीष आनंद, बरौनी आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद, संजय गौतम एवं तेघड़ा थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने संयुक्त रूप दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया.

वहीं फाइनल समारोह में अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष श्रीदेव सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, बेगूसराय फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष राजू प्रसाद यादव, मुख्य निर्णायक चिरंजीवी कुमार ठाकुर ने अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की. फाइनल मैच में एकतरफा मुकाबले में पश्चिमी चंपारण टीम के जर्सी नंबर 10 लक्की कुमारी ने 21वें, 37 वें, 54वें एवं 56 वें मिनट में चार गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी.
वहीं जर्सी नंबर 7 अंशु कुमारी ने 58वें मिनट में, जर्सी नंबर 11 मनीषा कुमारी ने 61 वें मिनट में गोल कर 6-0 से विजेता बनी. वहीं 70 मिनट के पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेगूसराय की जर्सी नंबर16 शालिनी कुमारी को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया. साथ ही पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पश्चिमी चंपारण की जर्सी नंबर 10 लक्की कुमारी को मैन ऑफ द सिरिज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
फाइनल मैच को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी डॉ निशांत कुमार ने कहा कि खेल हमें अनुशासित जीवन जीने की कला सीखाता है. साथ ही उन्होंने खेल के इतने बड़े प्रारूप को सफलता पूर्वक समापन के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की. वहीं मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को कप एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया.
मैच में मुख्य निर्णायक एचओआर चिरंजीवी ठकुर एवं फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष राजू प्रसाद रेफरी की भुमिका में अनुराग कुमार ,रौशन कुमार,अमन कुमार, गौतम कुमार पूरे मैच में पैनी निगाह बनाये हुए थे. मौके पर टूर्नामेंट संयोजक संजीव कुमार मुन्ना, सचिव भोला सिंह, अध्यक्ष श्रीदेव सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर दास,राहुल कुमार टुल्लू, अालोक कुमार राजा,सुभाष प्रसाद सिंह, विवेका सिंह, चंदन कुमार, अजीत सिंह, ज्योति कुमार, विजय कुमार, रामू चौधरी, राजेश मार्शल,मो अकबर, प्राचार्य बृजबिहारी मिश्रा, सुधीर सिंह, डॉ पिसी पाठक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन