नगर पंचायत सशक्त कमेटी के सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Updated:
विज्ञापन

तेघड़ा : नगर पंचायत तेघड़ा में मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के वाद नव निर्वाचित मुख्य पार्षद आसमा खातून एवं उप मुख्य पार्षद सुरेश रोशन के निर्वाचित होने के वाद नयी सशक्त कमेटी के निर्माण के बाद मुख्य पार्षद,उपमुख्य पार्षद सहित वार्ड 15 के पार्षद सुमन देवी,वार्ड 4 के रेणु […]

विज्ञापन

तेघड़ा : नगर पंचायत तेघड़ा में मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के वाद नव निर्वाचित मुख्य पार्षद आसमा खातून एवं उप मुख्य पार्षद सुरेश रोशन के निर्वाचित होने के वाद नयी सशक्त कमेटी के निर्माण के बाद मुख्य पार्षद,उपमुख्य पार्षद सहित वार्ड 15 के पार्षद सुमन देवी,वार्ड 4 के रेणु देवी एवं वार्ड नंबर 10 के हरेराम पंडित को सदस्य के रूप में एसडीओ डॉ निशांत द्वारा शपथ दिलायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद उपमुख्य पार्षद सुरेश रोशन ने कहा कि नगर पंचायत रुकी हुई विकास योजनाओं को तुरंत लागू करने के लिए आठ जनवरी को सशक्त कमेटी की बैठक आहूत की गयी है.
सभी पार्षद के साथ भाईचारा बना कर नगर पंचायत का सर्वागींण विकास किया जायेगा. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी रमण कुमार सहित पार्षद महबूब आलम, सुनील साह, आशा देवी, रामाशीष ठाकुर, संजू देवी, शिवशंकर पासवान, संगम देवी, रूपम देवी के अलावा अन्य पार्षद एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन