भाकपा की बैठक में हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

साहेबपुरकमाल : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद साहेबपुर कमाल की बैठक सोमवार को न्यू जफर नगर गांव में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता गोपाल पोद्दार ने की. इस अवसर पर अंचल प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश संकट की दौर से गुजर रहा है.देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गयी है. मंहगाई, बेरोजगारी,हत्या,लूट,बलात्कार,भ्रष्टाचार चरम पर […]
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद साहेबपुर कमाल की बैठक सोमवार को न्यू जफर नगर गांव में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता गोपाल पोद्दार ने की. इस अवसर पर अंचल प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश संकट की दौर से गुजर रहा है.देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गयी है.
मंहगाई, बेरोजगारी,हत्या,लूट,बलात्कार,भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए हिंदुत्व का एजेंडा को उछालकर देश में उन्मादी माहौल बना देता है.तानाशाही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रवैया से देश में आक्रोश बढ़ रहा है.
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ 8 जनवरी को आहूत आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.बैठक को राम कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख मनोज कुमार,पंचवीर पंचायत की मुखिया ललिता कुमारी ने भी संबोधित किया और कहा कि सरकार के गलत रवैया से जनता परेशान है.
बैठक में जे एन यू में रविवार की रात हुई घटना की घोर निंदा की गयी और 16-17 जनवरी को बीहट में आयोजित सांगठनिक सम्मेलन में भाग लेने का फैसला लिया गया जिसमें छात्र नेता कन्हैया कुमार का भाषण होगी.बैठक में पूर्व अंचल मंत्री सरफराज आलम ,गणेश चौधरी ,राम कुमार सिंह, राजेश कुमार सुमन, मो नौशाद ,देवव्रत सिंह ,प्रभाकर सिंह,राम,रामप्रसाद राय आदि मौजूद थे.
भाकपा की बैठक में हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान:छौड़ाही. प्रखंड क्षेत्र के सांवत पंचायत अंतर्गत छौड़ाही स्थित पंचायत भवन में सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक बन्नी सहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में 8 जनवरी को देश व्यापी हड़ताल को लेकर चर्चा की गयी.
सीपीआई के अनुमंडल प्रभारी राम पदारथ सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा किये जा रहे अत्याचार,मजदूरों की मजदूरी का बंटाधार, बैंकों का निजीकरण,रेलवे निजीकरण शिक्षकों को समान काम समान वेतन देने सहित 21सुत्री मांगों को लेकर किये जा रहे देशव्यापी हड़ताल में बढ़चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया .
बैठक में सीपीआई के अंचल मंत्री गुणेश्वर सहनी,चेरियाबरियारपुर प्रखंड के अंचल मंत्री संजीव कुमार सिंह,शाखा मंत्री प्रणव कुमार,सीपीआइ नेता विद्यानंद राय,राजेंद्र राम समेत अन्य कार्यकर्ता बैठक में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










