टूटी पटरी पर दौड़ी राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी
Updated at : 03 Jan 2020 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा सूझबूझ के कारण टल गया. जब सिग्नल विभाग के कर्मियों को 11 बजकर 25 मिनट पर पता चला कि रेलवे स्टेशन के 47 नंबर गुमटी के डाउन लाइन की पटरी टूट चुकी है. इससे पहले ही डाउन लाइन से ही राजेंद्रनगर-पटना इंटरसिटी 11 बजकर […]
विज्ञापन
बेगूसराय : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा सूझबूझ के कारण टल गया. जब सिग्नल विभाग के कर्मियों को 11 बजकर 25 मिनट पर पता चला कि रेलवे स्टेशन के 47 नंबर गुमटी के डाउन लाइन की पटरी टूट चुकी है.
इससे पहले ही डाउन लाइन से ही राजेंद्रनगर-पटना इंटरसिटी 11 बजकर 20 मिनट पर टूटी पटरी से गुजर चुकी थी. पटरी के टूटने की सूचना मिलते ही रेल विभाग के कर्मियों के द्वारा तत्काल ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया. इसी दौरान अवध असम एक्सप्रेस बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर 11 बजकर 36 मिनट पर पहुंची. पटरी टूटी रहने के कारण अवध असम एक्सप्रेस को बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर 34 मिनट तक रुकना पड़ा.
पटरी को तत्काल ठीक करने के बाद 12 बजकर 10 मिनट पर अवध असम एक्सप्रेस को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया. पटरी टूट जाने के बाद डाउन लाइन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दिया गया. रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन से गुजरने वाली हर ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार
से गुजरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




