बेगूसराय से राजेंद्रनगर जाने में लगेंगे 55 की जगह 60 रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 7:19 AM

विज्ञापन

बेगूसराय : एक जनवरी 2020 से बेगूसराय से राजेंद्र नगर तक जाने के लिए अब यात्रियों को 55 की जगह 60 रुपये किराया देना होगा. रेलवे ने एक जनवरी से विभिन्न श्रेणियों के लिए यात्रा शुल्क में बढ़ोतरी की है.जिसका नोटिफिकेशन बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चिपका दिया गया है. शुल्क बढ़ने से डेली यात्रा करने […]

विज्ञापन

बेगूसराय : एक जनवरी 2020 से बेगूसराय से राजेंद्र नगर तक जाने के लिए अब यात्रियों को 55 की जगह 60 रुपये किराया देना होगा. रेलवे ने एक जनवरी से विभिन्न श्रेणियों के लिए यात्रा शुल्क में बढ़ोतरी की है.जिसका नोटिफिकेशन बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चिपका दिया गया है. शुल्क बढ़ने से डेली यात्रा करने वाले यात्रियों ने रेलवे के प्रति रोष व्यक्त किया है.

किराया वृद्धि को लेकर होती रही चर्चा
रेलवे ने मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेन के लिए दो पैसे एवं एसी ट्रेन के लिये चार पैसे प्रति किलोमीटर तक किराये में बढ़ोतरी की है.जिसे एक जनवरी 2020 से लागू भी कर दिया गया है. ऐसे में प्रतिदिन बेगूसराय से राजेंद्रनगर यात्रा करने वाले यात्रियों में दिनभर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर किराया बढ़ोतरी की चर्चाएं होती रही.
कटिहार जाने में 65 की जगह लगेंगे 70 रुपये : वर्ष 2019 के अंतिम दिन तक बेगूसराय से मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेन के द्वार कटिहार जाने में यात्रियों को 65 रुपये वहन करना पड़ रहा था.अब एक जनवरी 2020 से किराया बढ़ोतरी के बाद यात्रियों को 70 रुपये प्रति यात्रा वहन करना पड़ेगा.
किराये में प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी की सूची
सेकेंड क्लास आर्डिनरी- एक पैसा
सेकेंड क्लास आर्डिनरी- एक पैसा
फर्स्ट क्लास आर्डिनरी- एक पैसा
सेकेंड क्लास मेल एक्सप्रेस- दो पैसा
सेकेंड क्लास मेल एक्सप्रेस-दो पैसा
फर्स्ट क्लास मेल एक्सप्रेस- दो पैसा
एसी चेयरकार- 4 पैसा
एसी थ्री टियर-4 पैसा
एसी टू टियर- 4 पैसा
-एसी फर्स्ट क्लास- 4 पैसा
बढ़े रेल किराये पर बोले लोग
रेल किराया में वृद्धि जनसाधारण के लिए कष्टकारी है. इससे महंगाई में और इजाफा होगा. सरकार फिजूलखर्ची को रोके.यात्री की रेल भाड़ा को व्यापार का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए. सरकार जबावदेह है कि जनता को सुख सुविधा प्रदान करें.
डॉ मुकेश कुमार
बेगूसराय सुविधाओं के नाम पर निरंतर उपेक्षित रहा है. और ऐसे में किराये की बढ़ोतरी कष्टप्रद है. दिल्ली, कोलकाता यहां तक की पटना की यात्रा भी बेगूसराय से कठिन प्रतीत होती है. सरकार यात्रियों की सुविधाओ की ओर ध्यान दे.
कल्पना देवी, यात्री
2014 तक बरौनी से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से मात्र 1,750 रुपये में जाते थे. आज 2,350 के बाद उपर से डायनामिक फेयर जोड़ कर देना पड़ रहा है. जबकि अपेक्षाकृत रुप में यात्री सुविधाएं कम हुई हैं व साफ-सफाई का स्तर घटा है.
राजीव कुमार,महासचिव,पूर्व मध्य दैनिक रेलयात्री संघ
आये दिन सरकार किराये में इजाफा कर अपना राजस्व तो भरती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर आम आदमी आज भी फ़जीहत झेलता है. बेगूसराय पूर्व- मध्य रेलवे के चुनिंदा स्टेशनों में शुमार है. परंतु यहां मूलभूत समस्याओं का समाधान संभव नहीं हो पाया है.
आयुष ईश्वर,रेलयात्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन