नाव दुर्घटना में लापता युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : मंगलवार को बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर विष्णुपुर के हथिया राही बहियार गंगा घाट के समीप हुई नाव दुर्घटना में लापता युवक का शव गुरुवार को 48 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है. जबकि गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी एसडीआरएफ टीम के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर घाट […]

विज्ञापन

बेगूसराय : मंगलवार को बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर विष्णुपुर के हथिया राही बहियार गंगा घाट के समीप हुई नाव दुर्घटना में लापता युवक का शव गुरुवार को 48 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है. जबकि गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी एसडीआरएफ टीम के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर घाट से गोखले नगर विष्णुपुर के हथिया राही घाट तक खोजबीन जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
ज्ञात हो कि मंगलवार की शाम पशुचारा लाने के क्रम में गोखले नगर विष्णुपुर के हथिया राही बहियार घाट के समीप बीच मंझधार में नाव पलट गयी थी. जिसमें सवार सात पशुपालक किसानों में छह लोग तैरकर बाहर निकलने में सफलता हासिल की थी. वहीं गोखले नगर विष्णुपुर निवासी ब्रह्मदेव मिश्र के 42 वर्षीय पुत्र गंगा के पानी में लापता हो गया था.
जिसकी खोज मंगलवार की देर रात तक स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा की गयी. वहीं बुधवार की दोपहर बाद सीओ अमृत राज बंधु के पहल पर एसडीआरएफ टीम को शव की खोज के लिए बुलाया गया. एसडीआरएफ की टीम भी बुधवार दोपहर बाद से शव की खोज शुरू कर दी.
देर शाम तक नहीं मिलने पर पुनः गुरुवार की सुबह से ही खोजबीन की जा रही है. दूसरी और शव नहीं मिलने से परिजनों में मातम छाया हुआ है.
इस संबंध में सीओ अमृतराज बंधु ने बताया कि गुरुवार को दूसरे दिन भी एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लापता व्यक्ति की खोज की जा रही है. इस दौरान स्थानीय वार्ड सदस्य भवेश कुमार, पप्पु कुंवर सहित स्थानीय लोग और कई ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन