योजनाओं के क्रियान्वयन को तेज करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : गुरुवार को आंतरिक संसाधन सह केंद्रीय सहायता समिति बिहार विधानसभा के सभापति यदुवंश प्रसाद यादव ने जिला अतिथि गृह पहुंच विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए सभापति ने जिन-जिन योजनाओं का क्रियान्वयन की गति धीमी है उसे तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही किस […]

विज्ञापन

बेगूसराय : गुरुवार को आंतरिक संसाधन सह केंद्रीय सहायता समिति बिहार विधानसभा के सभापति यदुवंश प्रसाद यादव ने जिला अतिथि गृह पहुंच विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए सभापति ने जिन-जिन योजनाओं का क्रियान्वयन की गति धीमी है उसे तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही किस प्रकार योजनाओं का क्रियान्वयन में गति लाया जा सकता है इसके बारे में अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन
बाद इसके सभापति ने मंडल कारा एवं जीडी कॉलेज के कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान छात्रावास के छात्रों ने विभिन्न तरह की समस्याओं से सभापति को अवगत करवाया. सभापति ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन