तालाब में स्नान करने के दौरान दो बच्चे डूबे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र के आनंदपुर बाजार समिति स्थित पोखर में बुधवार को स्नान करने के दौरान एक किशोर व एक किशोरी डूब गये. तालाब में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और पानी में कूदकर डूबे किशोर-किशोरी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन […]
विज्ञापन
बेगूसराय : लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र के आनंदपुर बाजार समिति स्थित पोखर में बुधवार को स्नान करने के दौरान एक किशोर व एक किशोरी डूब गये.
तालाब में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और पानी में कूदकर डूबे किशोर-किशोरी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहियानगर ओपी थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर 29 मोहल्ला निवासी मोहम्मद जसीम के 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद राहुल और मोहम्मद कौसर की 13 वर्षीय पुत्री रजिया खातून नहाने के क्रम में डूब गये.
सूचना मिलते ही लोहिया नगर ओपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और मामले की तहकीकात में जुट गयी. खबर भेजे जाने तक डूबे बच्चों को पोखर से बाहर नहीं निकाला जा सका था. तालाब से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलायी जा रही है. दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










