14 पंचायतों में 33 उम्मीदवार पैक्स अध्यक्ष पद पर आजमा रहे भाग्य

Updated at : 06 Dec 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
14 पंचायतों में 33 उम्मीदवार पैक्स अध्यक्ष पद पर आजमा रहे भाग्य

भगवानपुर : प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के संवीक्षा एवं उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न आवंटित हो जाने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. चुनाव 11 दिसंबर को होना है. जिसकी तैयारी प्रशासनिक रूप से कर ली गयी है. इस संबंध में सहायक निर्वाची पदाधिकारी धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि लखनपुर […]

विज्ञापन

भगवानपुर : प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के संवीक्षा एवं उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न आवंटित हो जाने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. चुनाव 11 दिसंबर को होना है. जिसकी तैयारी प्रशासनिक रूप से कर ली गयी है. इस संबंध में सहायक निर्वाची पदाधिकारी धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि लखनपुर पंचायत से एक ही नामांकन किये जाने से लखनपुर पंचायत से अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह को निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.

वहीं काजी रसलपुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर आनंद गौतम, दिनेश चौधरी,भीठसारी पंचायत से शशि भूषण सिंह , नवल किशोर सिंह, राजीव कुमार राय, रामपुनित रजक, रसलपुर पंचायत से दीपक कुमार,श्याम नरेश सिंह, सिकंदर चौधरी ,सुजय कृष्ण झा , जोकिया से रामशंकर सिंह, श्याम सुंदर सिंह, लखनपुर पंचायत से जयप्रकाश सिंह ,नरहरिपुर पंचायत से रामनरेश सिंह, राजेश कुमार, मेहदौली से कार्तिक कुमार सिंह , संजय कुमार, दामोदरपुर पंचायत से अभिषेक भारती, विनोद कुमार राय,चंदौर से जयप्रकाश गुप्ता, गौरीशंकर राय,अरुण कुमार साह, तकिया से राजीव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अनुराग कुमार, संजात से विजय कुमार झा , रामकृपाल महतो , महेशपुर से सुबोध कुमार ,रामबाबू यादव, मोख्तियारपुर से किरण देवी, ब्रजेश कुमार,अवधेश सिंह अपना -अपना भाग्य आजमा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन