दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से किया इनकार, बरात में आये युवक से शादी रचायी, …जानें क्या है मामला?

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : ‘हम काले हैं, तो क्या हुआ दिलवाले हैं.’ लेकिन, बखरी क्षेत्र के अभुआर गांव में दूल्हे का रंग काला एवं उम्र अधिक होने की बात बताकर दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के शादी से इनकार करने पर ना सिर्फ शहनाई की गूंज थम गयी, बल्कि बरातियों में भी हड़कंप मचा […]

विज्ञापन

बेगूसराय : ‘हम काले हैं, तो क्या हुआ दिलवाले हैं.’ लेकिन, बखरी क्षेत्र के अभुआर गांव में दूल्हे का रंग काला एवं उम्र अधिक होने की बात बताकर दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के शादी से इनकार करने पर ना सिर्फ शहनाई की गूंज थम गयी, बल्कि बरातियों में भी हड़कंप मचा गया. फिर देखते ही देखते शोर-शराबा शुरू हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों ने दुल्हन का मान मनोव्वल काफी देर तक किया. लेकिन, दुल्हन शादी से इनकार करती रही. मामला सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा रहने के कारण वर-वधू पक्ष परेशान थे. बाद में लोगों के समझाने-बुझाने के बाद दुल्हन ने बरात में आये एक युवक से शादी रचाने की रजामंदी दी. फिर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिये. घर से सजधज कर आये दूल्हे के सामने उसकी मंगेतर शादी के बंधन में बंध गयी.

यह भी पढ़ें :घर में अकेली सोता देख कर दत्तक पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, कहा- तुम मेरी सगी बेटी नहीं

यह भी पढ़ें :कैमूर : गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने के मामले में लोगों का फूटा गुस्सा, की आगजनी, दो आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन