मंझौल थाना 28 अगस्त को नए भवन में होगा शिफ्ट, स्थानीय लोग हैं नाराज
फाइल तस्वीर.
बेगूसराय के मंझौल थाना का नए, नवनिर्मित भवन में स्थानांतरण 28 अगस्त को होगा. हालांकि, स्थानीय निवासी नए स्थान से असंतुष्ट हैं और ओपी की स्थापना की मांग कर रहे हैं.
बेगूसराय का मंझौल थाना 28 अगस्त को मंझौल पंचायत-1 खैरा स्थित नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होगा. थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि थाना का अधिकतर सामान अपने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो चुका है. तत्काल पुराने थाना भवन पर चार एक का पुलिस पार्टी मौजूद रहेगा.
आपके शहर में
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना का नवनिर्मित भवन स्टेट हाइवे-55 से लगभग डेढ़ किलोमीटर उत्तर खैरा टोला में स्थित है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से थाना का सही जगह पर निर्माण नहीं हुआ है. थाना का निर्माण स्टेट हाईवे के बगल में होना चाहिए था.
स्थानीय लोगों ने अनुमंडल कार्यालय एवं कोर्ट के बगल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक ओपी की स्थापना की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए