बेगूसराय : मुखिया राष्ट्रपति कुमार रात में पहुंच गए अस्पताल, मरीजों की हालत की लेने लगे जानकारी

Updated:
विज्ञापन

नावकोठी पीएचसी पहुंचे मुखिया व अन्य | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय जिले के नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों की समस्याओं को सुना और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. मुख्य द्वार पर जलजमाव की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

बेगूसराय जिले के नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने बुधवार की देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, भर्ती मरीजों की स्थिति, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा रात्रिकालीन व्यवस्था का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उन्होंने उनकी समस्याओं और मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गयी. वहीं अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने जलजमाव की समस्या देखी गयी.

मुखिया ने जलजमाव से मरीजों और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया. उन्होंने कहा कि रात्रि के समय भी मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए सभी कर्मियों को जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करना होगा. जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है.

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी हिमांशु कुमार, वार्ड सदस्य सलमान खान, सुधीर कुमार रजक, महेश महतो, राहुल कुमार शर्मा एवं जदयू नेता अनमोल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन