ePaper

दो से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष का टीकाकरण

Updated at : 15 Nov 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
दो से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष का टीकाकरण

बेगूसराय.: दो दिसंबर से पुन: आरंभ हो रहे मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण के लिए गुरुवार को आइएमए हॉल में कार्यक्रम का उद्घटान किया गया.जिसका उद्घाटन डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसीएमओ वीरेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के सफल बनाने एवं 100 प्रतिशत […]

विज्ञापन
बेगूसराय.: दो दिसंबर से पुन: आरंभ हो रहे मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण के लिए गुरुवार को आइएमए हॉल में कार्यक्रम का उद्घटान किया गया.जिसका उद्घाटन डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसीएमओ वीरेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के सफल बनाने एवं 100 प्रतिशत कवरेज के लिए सात प्रखंडों को चिह्नित किया गया है. इनमें से बछवाड़ा, बखरी, बरौनी, बेगूसराय सदर, वीरपुर, शाम्हो प्रखंड को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में मिशन इंद्रधनुष के टीकाकरण का कवरेज मात्र 77 प्रतिशत है.
उक्त कार्यक्रम प्रथम चक्र में 2 से 12 दिसंबर तक, द्वितीय चक्र में 6 से 16 दिसंबर तक, तृतीय चक्र में 3 से 13 फरवरी 2020 एवं चतुर्थ चक्र 2 से 16 मार्च तक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि टीकाकरण बहुत ही आवश्यक है,और 100 प्रतिशत तक ले जाना है. कार्यक्रम में सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, राजन सिन्हा, पीयूष कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन