20 घंटे के बाद मिली शुभम की लाश, लाश मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मटिहानी : मटिहानी थाना क्षेत्र के सिंहमा गोसाई टोला जाने वाली सड़क सिंहमा एवं लवहरचक के समीप बाढ़ के पानी में बुधवार को स्नान करने के क्रम में डूबे कटरमाला निवासी राजकुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार का शव 20 घंटे बाद बरामद किया गया. बताया जाता है कि घटना के बाद शव […]
विज्ञापन
मटिहानी : मटिहानी थाना क्षेत्र के सिंहमा गोसाई टोला जाने वाली सड़क सिंहमा एवं लवहरचक के समीप बाढ़ के पानी में बुधवार को स्नान करने के क्रम में डूबे कटरमाला निवासी राजकुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार का शव 20 घंटे बाद बरामद किया गया. बताया जाता है कि घटना के बाद शव की खोज के लिए प्रयास किया गया लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिली . गुरुवार को अथक प्रयास के बाद युवक का शव बरामद किया गया .
आपके शहर में
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मटिहानी अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार,थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ,एसआइ रामास्वामी पांडेय, एएसआइ गोरेलाल सिंह, जिला परिषद सदस्य झुन्ना सिंह, सिंहमा पंचायत के मुखिया ललन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह ,रामदीरी 2 के मुखिया अभय कुमार, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ साजन सिंह, माकपा नेता अंजनी कुमार सिंह ,राजस्व कर्मचारी अखिलेश राम,राजस्व कर्मचारी शंभु पासवान सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे. मटिहानी थाने की पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया.
परिजनों ने बताया कि मृतक शुभम कुमार इंटर का छात्र था. वह बेगूसराय में रहकर पढ़ाई लिखाई करता था. दुर्गापूजा को लेकर वह लवहरचक निवासी अशोक सिंह फूफा के यहां आया था. परिजनों ने बताया कि मृतक शुभम कुमार घर में कह कर गया कि तुरंत आ रहे हैं .थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि वह डूब गया. लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन