ePaper

तीन मंजिला इमारत में होगा बेगूसराय जीआरपी का नया थाना

Updated at : 26 Sep 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
तीन मंजिला इमारत में होगा बेगूसराय जीआरपी का नया थाना

बेगूसराय : बेगूसराय जीआरपी थाना अब जल्द ही अपने नये भवन में शिफ्ट करने वाला है. जीआरपी थाना का नया भवन तीन मंजिला होगा. नये थाना भवन के निर्माण के लिए पूर्व मध्य रेल मंडल सोनपुर ने 19 सितंबर को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है.अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बेगूसराय जीआरपी थाना अब जल्द ही अपने नये भवन में शिफ्ट करने वाला है. जीआरपी थाना का नया भवन तीन मंजिला होगा. नये थाना भवन के निर्माण के लिए पूर्व मध्य रेल मंडल सोनपुर ने 19 सितंबर को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है.अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर पुलिस भवन निर्माण निगम के द्वारा नये थाना के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

स्टेशन के पूरब होगा नया जीआरपी थाना भवन : जीआरपी का नया थाना भवन बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक के पूरब से आखिरी छोर पर होगा. जिसके लिए स्थान चयन करके सोनपुर मंडल ने अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया है.नया थाना भवन तीन मंजिला होगा,जिसकी लंबाई 30 एवं चौड़ाई 20 फुट की होगी.
पुलिसकर्मियों के साथ ही यात्रियों को मिलेगी सुविधा :नये भवन में जीआरपी थाना, मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हाजत, शौचालय एवं बैरक से लैस होगा. नया थाना भवन रेलवे स्टेशन के साथ एनएच-31 से अटैच होगा. समूचे प्लेटफाॅर्म के साथ ही पूरब दिशा की तरफ होने वाली हलचल पर सीधी नजर रखी जायेगी. हाल के दिनों में पूरब दिशा में झोपड़पट्टी रहने के कारण पुलिस को थोड़ी असुविधा हो रही थी.
इसी साल लिखा गया था सोनपुर रेल मंडल को पत्र
वर्तमान में जीआरपी थाने की जर्जरता को देखते हुए इसी साल 10 जनवरी को पूर्व मध्य रेल के सोनपुर रेल मंडल को पत्र लिखा गया था.सोनपुर मंडल को दिये गये पत्र में कहा गया था कि वर्तमान स्थित में जीआरपी थाने के भवन से बरसात के समय पानी टपकता रहता है. इस वजह से थाने के अभिलेख खराब हो जा रहे हैं.
इस पत्र के बाद 26 फरवरी को सहायक इंजीनियर पूर्व मध्य रेल बरौनी ने नक्शा बनाकर सोनपुर मंडल को भेजा था. जिसके बाद नये भवन को बनाने की अनापत्ति प्रमाणपत्र 19 सितंबर को दी गयी.
बोले पदाधिकारी
इसी साल 10 जनवरी को सोनपुर मंडल को नये थाना भवन बनाने के लिए पत्र लिखा गया था.जिसकी अनापत्ति प्रमाणपत्र सोनपुर मंडल के द्वारा प्राप्त हो चुका है.जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
मो हारून रशीद, जीआरपी थानाध्यक्ष, बेगूसराय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन