बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर की गयी सघन िटकट जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय : बरौनी न्यायिक रेल दंडाधिकारी रघुवीर प्रसाद के नेतृत्व में बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान में बरौनी से करीब तीन दर्जन टिकट निरीक्षक शामिल थे.बगैर टिकट के यात्रा कर रहे 11 यात्री को पकड़ कर 9020 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किया गया. बरौनी रेल न्यायिक दंडाधिकारी […]
विज्ञापन
बेगूसराय : बरौनी न्यायिक रेल दंडाधिकारी रघुवीर प्रसाद के नेतृत्व में बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान में बरौनी से करीब तीन दर्जन टिकट निरीक्षक शामिल थे.बगैर टिकट के यात्रा कर रहे 11 यात्री को पकड़ कर 9020 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किया गया. बरौनी रेल न्यायिक दंडाधिकारी रघुवीर प्रसाद ने कहा कि टिकट जांच अभियान में आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस वजह से जांच अभियान में दिक्कतें आयी.उन्होंने कहा कि जीआरपी के कार्यशैली की शिकायत रेल एसपी व उनके वरीय अधिकारियों से की जायेगी.जीआरपी व आरपीएफ के कार्यशैली की वजह टिकट जांच अभियान सही ढंग से नहीं हो सका. उन्होंने आरपीएफ व जीआरपी को फटकार लगायी.
उन्होंने कहा कि अगर उनलोगों का सहयोग मिलता तो दर्जनों बगैर टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा जाता.उन्होंने यात्रियों को समझाते हुए कहा कि बगैर यात्रा टिकट के एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा नहीं करें.ऐसा करना दंडनीय अपराध है. बगैर टिकट के यात्रा करने से जुर्माना के साथ ही सजा का भी प्रावधान है. इस अभियान में छापा दल के इंचार्ज दीपक कुमार सिन्हा,टीइटी एसएस मांझी, मुकेश कुमार,रवि शंकर कुमार,अजय कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन