जगह-जगह फैला था कचरा स्लाइन स्टैंड था बाथरूम में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वीरपुर : प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी वीरपुर का औचक निरीक्षण बीडीओ अखिलेश कुमार, प्रमुख फूलन देवी एवं उप प्रमुख मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को किया. निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमितता के बाद निरीक्षक टीम ने पीएचसी का लगभग चार घंटे तक गहन जांच की. गहन जांच से सभी स्वास्थ्य कर्मियों के […]
विज्ञापन
वीरपुर : प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी वीरपुर का औचक निरीक्षण बीडीओ अखिलेश कुमार, प्रमुख फूलन देवी एवं उप प्रमुख मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को किया. निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमितता के बाद निरीक्षक टीम ने पीएचसी का लगभग चार घंटे तक गहन जांच की.
आपके शहर में
विज्ञापन
गहन जांच से सभी स्वास्थ्य कर्मियों के पसीने छूटते रहे. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा कक्ष, पंजीयन काउंटर, चिकित्सक कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष,एक्स रे रूम, प्रसव कक्ष, आयुष्मान भारत काउंटर, ऑपरेशन कक्ष समेत अन्य सभी कक्षों का जायजा लिया.
प्रमुख फूलन देवी और उप प्रमुख मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पीएचसी का औचक निरीक्षण मेरे द्वारा क��या किया गया. इस दौरान पीएचसी के सभी कक्षों में ताला लगा हुआ पाया. साथ ही उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में पीएचसी में मात्र दो एएनएम और एक डाटा इंट्री ऑपरेटर मौजूद थे.
वही बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मेरे निरीक्षण के दौरान पीएचसी में भारी अनियामियता पायी गयी. पीएचसी परिसर स्थित विभिन्न कक्षों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ पाया गया है. प्रसूति वार्ड कक्ष के स्लाइन स्टैंड को स्नानागार में रखा हुआ देखा. निरीक्षण के बाद चिकित्सा प्रभारी गायब पाये गये.
जब उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से पूछा तो उन्होंने अपनी दबी जुबान से बताया की साढ़े नौ बजे चिकित्सा प्रभारी पीएचसी पहुंचे और बारह बजे के बाद पीएचसी से निकल पड़े. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन से चिकित्सा प्रभारी एवं दोषी स्वास्थ्य कर्मियों को अविलंब हटाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन