महिला कबड्डी के लिए जिले की टीम घोषित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बीहट : बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में नेशनल स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान में 29-30 जून तक आयोजित होने वाली 43वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय जिला महिला खिलाड़ियों के टीम की घोषणा कर दी गयी.उपरोक्त आशय की जानकारी जिला कबड्डी संघ के […]
विज्ञापन
बीहट : बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में नेशनल स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान में 29-30 जून तक आयोजित होने वाली 43वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय जिला महिला खिलाड़ियों के टीम की घोषणा कर दी गयी.उपरोक्त आशय की जानकारी जिला कबड्डी संघ के सचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल ने दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बेगूसराय जिला महिला कबड्डी टीम का गठन पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया. महिला खिलाड़ियों के बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति के बांकी सदस्यों पवन कुमार, लाम्बुज,रामविलास सिंह, अमरेश कुमार के द्वारा किया गया.
सचिव पन्नालाल ने बताया कि बरौनी में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर बिहार स्टेट सीनियर महिला कबड्डी टीम का चयन किया जायेगा. जो आगामी 11-14 जुलाई तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बिहार राज्य कबड्डी संघ के द्वारा आयोजित 66वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी.
जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामना : वैदेही बल्लभ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट परिसर में गुरुवार को बेगूसराय जिला सीनियर महिला कबड्डी टीम के चयन के दौरान बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह नगर निगम महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय,नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, राजकुमार सिंह राजू, सह सचिव सरोज कुमार, पवन कुमार, विपिन राज,रामविलास सिंह, शक्ति फाउंडेशन के निदेशक मनोज कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू, लीलाम्बुज सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी.
चयनित सीनियर महिला कबड्डी टीम के खिलाड़ी : रेमी कुमारी, कोमल कुमारी, सरिता कुमारी, श्वेता कुमारी, सुमन, प्रीति, रिया आरती, शीतल, आंचल,चंदा, छोटी कुमारी सहित अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रत्नप्रिया, कादम्बरी, प्रियंका का चयन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन