पूर्व मंत्री मंजू वर्मा मामले में डिस्चार्ज आवेदन पर बहस शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक भटनागर के न्यायालय में आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं चंद्रशेखर वर्मा ने डिस्चार्ज का आवेदन दाखिल किया. जिस आवेदन पर पूर्व मंत्री की ओर से अधिवक्ता ललन कुमार ने न्यायालय में बहस शुरू कर दी. सोमवार को बहस पूरी नहीं हो सकी. […]
विज्ञापन
बेगूसराय : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक भटनागर के न्यायालय में आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं चंद्रशेखर वर्मा ने डिस्चार्ज का आवेदन दाखिल किया. जिस आवेदन पर पूर्व मंत्री की ओर से अधिवक्ता ललन कुमार ने न्यायालय में बहस शुरू कर दी. सोमवार को बहस पूरी नहीं हो सकी. न्यायालय ने इस मामले को फिर मंगलवार को बहस के लिए रखी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
बचाव पक्ष के बहस के बाद अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजकुमार महतो अपना पक्ष रखेंगे. ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के अनुसंधान के क्र म में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर श्रीपुर में सीबीआइ द्वारा छापा मारा गया था. जिसमें आरोपित पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर से 50 जिंदा अवैध कारतूस बरामद की गयी थी. जिसको लेकर चेरियाबरियारपुर थाने में पूर्व मंत्री एवं उसके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या 143/18 के तहत मुकदमा दर्ज करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन