मोहनपुर में चमकी बुखार से किशोरी की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खोदावंदपुर : बुधवार को थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में चमकी बुखार से एक किशोरी की जान इलाज के क्रम में चली गयी. मृत किशोरी की पहचान मोहनपुर गांव के वार्ड नंबर एक निवासी कैलाश राय की आठ वर्षीया पुत्री दीपिका कुमारी के रूप में की गयी. मौत की खबर सुनते ही […]

विज्ञापन

खोदावंदपुर : बुधवार को थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में चमकी बुखार से एक किशोरी की जान इलाज के क्रम में चली गयी. मृत किशोरी की पहचान मोहनपुर गांव के वार्ड नंबर एक निवासी कैलाश राय की आठ वर्षीया पुत्री दीपिका कुमारी के रूप में की गयी.

विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात बच्ची अपनी मां दिलखुश देवी के साथ सोयी हुई थी. अचानक करीब तीन बजे रात्रि में वह चौकन्ना होने लगी. जिससे वह बेहोश हो गयी. इस पर स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया.
लेकिन डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. उसके बाद परिजन बच्ची को लेकर रोसड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराने चले गये . लेकिन डॉक्टर के नहीं रहने के कारण कंपाउंडर ने उसे दरभंगा ले जाने की सलाह दी. तब उसके परिजन बच्ची को लेकर दरभंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में बुधवार को करीब 10 बजे दिन में बच्ची ने दम तोड़ दिया.
परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि इस बच्ची की मौत चमकी बुखार से हुई है. मौत की खबर सुनते ही उसके माता- पिता का रो-रो कर बुरा हाल था. तथा भाई-बहन भी फूट-फूटकर रो रही थी. बच्ची के शव को उसके परिजनों ने बूढ़ी गंडक नदी के मोहनपुर घाट पर दाह संस्कार कर दिया. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
काउंटर के शेड का करें विस्तार
चेरियाबरियारपुर. बुधवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का पूर्व निर्धारित निरीक्षण किया. निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी का काफिला लगभग दिन के डेढ़ बजे प्रखंड कार्यालय पर पहुंचा.इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.
वहीं बीडीओ को एक अतिरिक्त कार्यपालक सहायक देने का आश्वासन दिया. प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद अंचल कार्यालय पहुंचे तथा कार्यालय में मौजूद कर्मियों की उपस्थिति का अवलोकन किया.
साथ ही अंचल में गायब बिजली को देखते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम मंझौल को अंचल कार्यालय मे इनवर्टर लगवाने का निर्देश दिया.जबकि मौके पर मौजूद बीडीओ को आरटीपीएस काउंटर के शेड को विस्तार करने व पब्लिक के लिए पेयजल की व्यवस्था बहाल कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कैशबुक, पीएमवाई, नल-जल, सात निश्चय, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, शौचालय के संचिका का भी अवलोकन किया. इस दौरान हर हाल में भंडार पंजी को अद्यतन करने का निर्देश दिया.
वहीं बैंकों के साथ प्रत्येक माह बैठक करने का भी निर्देश दिया.लगभग दो घंटे तक चली निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन कर संतुष्टि जाहिर की. इसके अलावा बीडीओ को टूर प्रोग्राम निकालने एवं विभिन्न मदों के सूद की राशि संबंधित खाते में जमा करवाने का भी निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी के साथ डीडीसी जे प्रियदिर्शनी, एसडीएम दुर्गेश कुमार, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन